{"_id":"5b2010394f1c1bb36e8b7966","slug":"152882796514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर छोड़ दिया गया है कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर छोड़ दिया गया है कचरा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश के बाद नगर पालिका परिषद की नींद टूटी है। नालों की सफाई का कार्य तेजी के साथ शुरू किया गया है। लेकिन जो कचरा नालों से निकल रहा है। वह कई दिनों तक सड़क पर ही पड़ा रह रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है और उसकी दुर्गंध और बदबू से लोग परेशान हैं। शहर में 31 नालों की सफाई होनी है।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में कुल 39 वार्ड हैं। जिसकी आबादी लगभग तीन लाख है। इन वार्डों की सफाई के लिए अलग से कोई बजट नहीं आता है। नगर पालिका अपने ही बजट से सफाई का कार्य कराता है। सफाई करने के लिए कुल 450 सफाईकर्मी नियुक्त हैं। शहर से प्रतिदिन लगभग 90 टन कचरा निकलता है। जिनको आबादी के बीच खाली स्थानों पर ही फेंक दिया जाता है। वर्तमान समय में झिमीपुर में शहर से निकले कचरे को गिराया जा रहा है। इससे पहले जेसीज चौराहा व सिपाह रेलवे क्रासिंग के पास फेंका जा रहा था। इधर हाल में हुई बारिश में सभी नाले उफान पर आ गए। सफाई न होने से नालों का पानी सड़क पर पसर गया तो नगर पालिका ने जेसीबी से सफाई का कार्य शुरू किया है। इसके तहत तूतीपुर, खासनपुर, नईगंज, जोगियापुर, टीबी हास्पिटल व कालीकुत्ती स्थानों पर सफाई कराई जा रही है। भैसासुर, ओलंदगंज आदि नालों पर अतिक्रमण के चलते कभी सफाई नहीं हो पाती है। स्थिति यह है कि नालों की सफाई करने के बाद मलवा सड़क पर ही रख दिया जा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। यही नहीं अगर बारिश हो गई तो पूरा मलबा नाले में ही चला जाएगा।
नालों व नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नाले से निकले कचरे को सूखने के लिए छोड़ा जाता है। सूखने के बाद कचरा उठाकर फेंक दिया जाता है।-कृष्ण चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर