{"_id":"5b2010374f1c1b6c4d8b62d8","slug":"15288279638-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोभी बीडीओ और ब्लाक प्रमुख में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोभी बीडीओ और ब्लाक प्रमुख में ठनी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
केराकत। डोभी ब्लाक प्रमुख और बीडीओ के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ब्लाक प्रमुख ने डीएम से मामले की जांच कराए जाने की मांग किया है। उधर बीडीओ ने भी ब्लाक प्रमुख की शिकायत की है।
डीएम को लिखे पत्र में ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि बीडीओ डोभी रवि कुमार ने बोडसर खुर्द गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता की है। बावजूद दोबारा चार्ज दे दिया गया है। उन्होंने मुफ्तीगंज ब्लॉक में 750 स्ट्रीट लाइट के खरीद में भी बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए चहेते फर्म को भुगतान कर दिया था। इसके अलावा भी कई आरोप लगाए गए हैं। जिला विकास अधिकारी दयाराम का कहना है कि बीडीओ द्वारा बैठक नहीं बुलाने की शिकायत की गई थी। जिसमें ब्लाक प्रमुख को नियमों से अवगत करा दिया गया। जहां तक अनियमितता की बात है उसकी जांच कराई जाएगी।