फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 623 परीक्षार्थी

पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 623 परीक्षार्थी

Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 623 परीक्षार्थी

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा चार पालियों में प्रबंध अध्य्यन संकाय में रविवार को कराई गई। प्रवेश परीक्षा में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान, एमसीए, एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनामिक्स, एमबीए ई-कामर्स, एमबीए-एग्रीबिजनेस, एमबीए-एचआरडी, एमबीए-फाईनेन्स एण्ड कंट्रोल पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में 623 परीक्षार्थी शामिल हुए।

पीयूकैट के अध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 18 जून को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। सफल परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए दो जुलाई को काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने किया। प्रो. अजय द्विवेदी एवं डा. सुरजीत यादव को प्रवेश परीक्षा के पर्यवेक्षक बनाए गए थे। केंद्राध्यक्ष डा. रजनीश भास्कर, प्रो. राजेश शर्मा, डा. आशुतोष सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ कार्तिकेय शुकला, डा. जान्हवी श्रीवास्तव,डा. मनोज मिश्र, डा. मनोज पांडेय, अन्नू त्यागी, डा. प्रमोद कुमार कौशिक, केशव यादव, मो. इमाम आदि ने परीक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed