{"_id":"5b1c1d994f1c1bda6e8b736a","slug":"152856924513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों पर भीग रहा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों पर भीग रहा गेहूं
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। किसानों की सुविधा के लिए स्थानीय क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन साधन सहकारी समितियों पर किसानों का हजारों कुंतल गेहूं क्रय तो कर लिया गया है। लेकिन उन्हें छत के नीचे रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जिसके चलते शुक्रवार को हुई बरसात में हजारों कुंतल गेहूं भीग गया। सचिवों का कहना है कि जिला मुख्यालय से ट्रक भेजकर मंगाया नहीं जा रहा है। जिसके चलते गेहूं बाहर पड़ा हुआ है।
सहकारी समित डिहिया, खुटहन, मरहट, टिकरी खुर्द, छतौरा, मुबारकपुर और महमदपुर में क्षमता से अधिक गेहूं की खरीद की गई है। शुक्रवार को अचानक हुई बारिश में गेहूं को तिरपाल से ढक दिया गया। लेकिन बरसात तेज होने के चलते पानी अधिक इकट्टा हो जाने से महमदपुर समिति पर पानी नीचे फर्स तक आ गया। जिससे दर्जनों बोरा गेहूं भीग गया। अन्य समितियों पर भी गेहूं भीगने की शिकायत है। महमदपुर समिति पर शनिवार को आनन फानन में गेहूं ट्रक पर लादकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया।