फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जल जमाव होने से बाजारवासी परेशान

जल जमाव होने से बाजारवासी परेशान

Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जल जमाव होने से बाजारवासी परेशान
जौनपुर। शुक्रवार की शाम हुई बारिश के बाद कल्याणपुर बाजार में जल जमाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियां जाम होने से गंदा पानी भी बाजार में फैल रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। उक्त बाजार में पानी लगने से व्यापार भी मंदा हो गया है। साथ ही सामान खरीदने के लिए भी लोगों को जल जमाव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर व्यापारियों सहित अन्य लोगों में रोष व्याप्त है। साथ ही लोगों ने शीघ्र पानी निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कल्याणपुर बाजार में इस समय सड़क चौड़ी करण का कार्य चल रहा है।इस दौरान सड़क के दोनों पटरियों पर गिट्टियां बिछाई गई है। जिससे पानी निकासी के लिए बनी नाली जाम हो गई है। जिससे गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। लेकिन शुक्रवार को उस समय बाजार में आवागमन बाधित हो गया जब बारिश हुई। बारिश होने से बाजार में जल जमाव हो गया। जल जमाव होने से लोगों को समान खरीदने में दिक्कत हो रही है। वहीं व्यापारी दुकान में आने वाले गंदे पानी के छीटें से परेशान है। गंदे पानी का छींटा आने से सामान खराब हो रहा है। वहीं फैली गिट्टीयों से गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। कल्याणपुर प्रधान रमेशचंद जायसवाल, संजय यादव, डा. एसपी यादव आदि लोगों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था करने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य करने के लिए जिम्मेदारों से कई बार कहा गया। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था किए बगैर सड़क चौड़ी करण का कार्य शुरू कर दिया गया जिससे नाली जाम हो गई है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क चौड़ी करण का कार्य चल रहा है। जिससे नाली पट गई है। चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद सबसे पहले बाजारों में पानी निकासी के लिए नाली बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएम मिश्रा
जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed