{"_id":"5b1c1bbe4f1c1b624d8b57b8","slug":"15285687704-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में ही खुल गई सड़क के गुणवता की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में ही खुल गई सड़क के गुणवता की पोल
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए सड़क की गुणवत्ता का पोल एक माह में ही खोल दिया। ट्रक फंसने से रास्ता जाम हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जफराबाद कस्बे के टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार को बालू लादकर जा रहा ट्रक धंस गया। जब चिह्नित स्थान पर बालू गिराने के लिए सड़क पर घुमाया तो सड़क चौड़ीकरण वाले स्थान पर धंस गया।
जफराबाद कस्बे में पीडब्लूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बेस गुणवत्ता व मानक के अनुसार नहीं बनाए जाने के कारण ट्रक सड़क जगह-जगह दब गई है। गिट्टियां उभर आई हैं। मौके पर मौजूद कस्बावासी जगह-जगह दबी सड़कें एवं उभरी हुई गिट्टियों को देखकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कोसते रहे। राज्य सड़क निधि के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से लोक निर्माण विभाग द्वारा जफराबाद-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का़ कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत स्टेशन पड़ाव से लेकर जफराबाद कस्बे के पुराने मछरहट्टे तक सड़क के दोनों तरफ चार-चार फीट चौड़ीकरण कराकर सड़क लेपन कार्य कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।