फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काशी दास बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

काशी दास बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 08 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
काशी दास बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु
जौनपुर।
विज्ञापन

करंजाकला विकास खंड के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार को बाबा काशीदास पूजा का आयोजन हुआ। पूजन के मौके पर विशाल भंडारा, भजन कीर्तन और बिरहा मुकाबला का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

समारोह की शुरुआत सैदपुर गाजीपुर से आए पुजारी जगदीश यादव ने अग्निदेव का आह्वान करके अग्नि प्रज्ज्वलन कर किया। यजमान रामअवध यादव रहे। पुजारी ने श्रद्धालुओं के शरीर पर जलते हुए खप्पर को रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी एवं सरपंच संतोष यादव ने उपस्थित लोगों से बाबा काशी दास के बारे में चर्चा करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए सभी से अपील की। बिरहा मुकाबला नीतू चंचल और बालचरण यादव के साथ हुआ। गायक कलाकारों ने बिरहा के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। रात्रि जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी गायक बिहार से आए छोटू छलिया, नथुनी यादव, गायक मदन मुरारी, संजय लाल यादव, चंदन, चंचल, टुनटुन, विजय बहादुर यादव आदि ने शमा बंधी। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव, पूर्वमंत्री संगीता यादव, राजन यादव, राजनाथ यादव, गाजीपुर के रामविलास यादव, सपा नेता तिलकधारी यादव, मुकेश यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे। अंत में संतोष यादव सरपंच ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed