{"_id":"5b19803c4f1c1bfa6e8b6b2f","slug":"15283978889-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पानी कम होते ही मरने लगी मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पानी कम होते ही मरने लगी मछलियां
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज।
क्षेत्र के गोधना तिराहा के पास स्थित गोधनईता के तालाब में पानी कम होते ही मछलियां मरने लगी हैं। तालाब में पानी कम होने के कारण पूरा पानी गर्म हो गया है, जिसके कारण मछलियां मरकर पानी मेें उतरा रही हैं। बड़ी संख्या में मछलियां मरी मिली। भीषण गर्मी में पानी गरम होने से करीब पांच कुंतल छोटी बड़ी मछलियां बुधवार दोपहर में अचानक उतरा गई। जिसे बाद में गांव के लोग जुटकर उतराई मछलियां निकाल ले गए। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तालाब और गड्ढों में पानी कम होते जा रहा है। पानी कम होने से तेज धूप में पानी गरम हो जा रहा है। तालाब सुख गए हैं। गोधनईता तालाब में गांव के रामधारी, बसंत और मुन्ना ने मछली पाल रखा है। इसमें रोहू, सिल्वर, ग्रास आदि प्रजाति की मछलियों पाल रखा है। बुधवार दोपहर दो बजे अचानक मछलिया अर्द्ध मूर्छित होकर तालाब के ऊपर उतराने लगी। देखते-देखते पूरे तालाब में मछलियां उतरा गईं। इसमें पांच सौ ग्राम से एक किलो के वजन की मछली उतरा गई। गांव के लोग उतराई मछलियां उठा ले गए।