{"_id":"5b197f594f1c1bca228b4603","slug":"152839766111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद छात्रों से मिलेंगे सछास के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद छात्रों से मिलेंगे सछास के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिनेश प्रताप सिंह (राहुल) शुक्रवार को जिला कारागार में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं से मुलाकात करेंगे। उधर छात्रों से मिलने का क्रम गुरूवार को जारी रहा। सपा के कई नेता उनके मिले।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टल खाली कराए जाने को लेकर हुए बवाल के मामले में जेल में बंद उदय प्रकाश यादव, अभिशेष यादव, सादात बिंदु, संकेत मिश्र से जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, छात्र सभा के विकास यादव, सादात बिंदुली आरबी यादव, डा. संजय कन्नौजिया ने जेल में मुलाकात किया। समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक धर्मेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घटना की निंदा की गई और कहा गया कि छात्रों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विनोद यादव, राजीव तिवारी, सुनील सिंह चौहान, दलसिंगार, विनय यादव, राघवेंद्र, अलाउद्दीन, संदीप यादव, दिलीप मिश्रा मौजूद रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता राघवेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर अपराधियों जैसा केस दर्ज उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अतरौलिया विधायक संग्राम यादव जेल में बंद छात्रों से मिलेंगे। छात्र सभा के राजन यादव ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि जो छात्र नेता नहीं थे उन्हें भी फंसा दिया गया है।