फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   न्तोदय गांव को विकास के नाम पर बजट नहीं

न्तोदय गांव को विकास के नाम पर बजट नहीं

Fri, 08 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
न्तोदय गांव को विकास के नाम पर बजट नहीं
बदलापुर/ घनश्यामपुर। गांव से गरीबी भगाने के साथ ही उसे विकसित कर मांडल गांव बनाने के लिए बदलापुर ब्लाक में सोलह गांव का चयन वर्ष 2016-17 में अन्तोदय गांव के लिए किया गया है। अन्तोदय गांव का चयन होने के बाद ग्रामीणों को लगा था कि गांव का विकास होगा। किन्तु साल भर बीत जाने के बाद भी योजना ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज तक उन गांवों में सरकार ने ऐसा कोई बजट नहीं एलाट किया जिससे गांव को खुशहाल बनाया जा सके। ग्राम पंचायत कछौरा के प्रधान अरविंद तिवारी, दयालापुर के अच्छेलाल उपाध्याय , गोपालापुर के कृष्णदेव दुबे तथा भूला के दिनेश मिश्र ने बताया कि सरकार ने चयनित अन्तोदय गांव को अतरिक्त कोई बजट नही दिया है। जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप गरीबी हटायी जा सके। राज्य वित्त एवं चौदहवाँ वित्त के मद में आई धनराशि से ही विकास कार्य को गति दिया जा रहा है। अन्तोदय गांव विकास योजना के अन्तर्गत दयालापुर, भूला ,दुधौड़ा ,गजेन्द्रपुर ,गोपालापुर ,जमऊपट्टी ,कछौरा , कम्यरपुर, करनपुर , कृष्णापुर, लखनेपुर , मेढ़ा , रामपुर , रारीकला , तअियरा तथा बहुर है। खण्डविकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि चयनित समग्र गांव के लिए भले ही अतरिक्त बजट नहीं है परन्तु चौदहवाँ तथा राज्य वित्त मद से मिलने वाली धनराशि से विकास कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed