फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनुरक्षण कार्य के चलते कटती रही बिजली

अनुरक्षण कार्य के चलते कटती रही बिजली

Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अनुरक्षण कार्य के चलते कटती रही बिजली

विज्ञापन
जौनपुर। अनुरक्षण कार्य के चलते हर आधे घंटे पर बिजली कट रही थी। जिससे लोगों को दिक्कत का समाना करना पड़ा। इस दौरान लोगों के घरों के कूलर व पंखा बंद रहे। जिससे लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर बतर होते रहे। वहीं लोगों को पेयजल के लिए भी भटकना पड़ा।
132 सब स्टेशन हुसैनाबाद फीडर पर बुधवार की सुबह से अनुरक्षण का कार्य चल रहा था, जो देर शाम तक चलता रहा। जिससे खरका कालोनी, हुसेनाबाद, अंबेडकर तिराहा, सिविल लाइंस, रुहट्टा, पालिटेक्निक आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इन मोहल्लों में दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन हर आधे घंटे के अंतराल पर बिजली कटती रही। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग दोपहर में आराम भी नहीं फरमा सके। वहीं उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर बतर हो रहे थे। वहीं फ्रिज बंद होने से लोगों को ठंडा पानी भी नहीं मिल सका। लोग बाजारों से खरीदकर ठंडा पानी पी रहे थे।लेकिन जब देर शाम को लगभग आठ बजे बिजली आपूर्ति ठीक हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अनुरक्षण कार्य होने के चलते 132 सब स्टेशन हुसैनाबाद फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही । दूसरे फीडर से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी।जिससे हर आधे घंटे के अंतराल पर बिजली कटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी सोनोरिया
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed