फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा ने गरीबों को विकास के नाम पर दिया धोखा

भाजपा ने गरीबों को विकास के नाम पर दिया धोखा

Sun, 03 Jun 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने गरीबों को विकास के नाम पर दिया धोखा
जौनपुर, करंजाकला। बसपा के जोनल प्रभारी कालीचरन राजभर ने कहा कि अब समय आ गया है हमें एक जुट होकर पार्टी की नीतियों को लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचना है। बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। वह संगठन को आगे ले जा सकते है। हमें एक जुट होकर पार्टी के निर्देशों का पालन करना है। वह रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थेे। इससे पहले उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर, कांशीराम के चित्रपर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें धोखा देने का काम किया है। हमें इनके बहकावे में नहीं आना है। एक जुटता का परिचय देकर बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। विशिष्ट अतिथि अमरजीत गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने गरीबों कमजोरों का सहयोग कर आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया है। यदि हम लोग जागरूक रहेंगे तो बहन मायावती को प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठा कर देश की बागडोर सौंप देंगे। भाजपा गरीबों और कमजोरों को सताने का काम कर रही है। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जा कर बहन जी के निर्देशों को पहुंचाए और कार्यकर्ता अपने कार्यो में लापरवाही नहीं बरते। इस मौके पर रामफेर गौतम, ज्ञानसागर, महेन्द्र प्रजापति, अर्जुन पासी, तपेश विक्रम, केके विश्वकर्मा, मेवा लाल मौर्या, सुबेदार कन्नौजिया, डा. जेपी सिंह, समर बहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed