फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा

Sat, 02 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के सभासद शुक्रवार पालिका प्रशासन पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। महिला सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को चौका बेलन सौंपा और घर जाने की सलाह दी। हंगामे के कारण चार बिंदुओं पर होने वाली बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी और अध्यक्ष माया टंडन पहुंचीं। कर्मचारियों की आउट सोर्सिंग, दीन दयाल योजना समेत चार बिंदुओं पर निर्णय लेने के लिए होने वाली चर्चा पर बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने बीते 28 मई को 101 निर्माण कार्य का टेंडर निरस्त किए जाने के संबंध में पूछताछ की। जवाब नहीं देने पर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सभासद रेनू पाठक, ललिता देवी, बिंदु यादव, किरण प्रजापति, निशा सोनकर, अंजू सिंह आदि चौका-बेलन लेकर अध्यक्ष के पास पहुंच गई और उन्हें देकर घर जाने के लिए कहने लगीं। सभासदों का कहना रहा कि बोर्ड की बैठक हर माह नहीं होने के साथ ही कार्यवृत्ति में एकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, वहीं दीन दयाल योजना के साढ़े पांच करोड़ का टेंडर नहीं कराया जा रहा है। कहा कि 27 कर्मचारी अध्यक्ष, ईओ और अन्य लोगों की चाकरी कर रहे हैं। भूंदराशाह बाबा के पास निर्मित पानी का ट्यूबेल से सप्लाई शुरू नहीं हुआ है जिससे पानी की किल्लत शहर में बनी हुई है। छह माह से विकास कार्य अवरुद्घ है। 20 मिनी ट्यूबवेल के निर्माण का मामला अधर में लटकने, एलईडी लाइट लगवाने में घोटाला आदि का जवाब नहीं मिलने पर सभासद धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष और एसडीएम ने मनाने का प्रयास किया लेकिन सभासद अड़े रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कृष्ण चंद्र का कहना रहा कि सभासदों के बहिष्कार की वजह से बैठक में किसी बिंदु पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed