{"_id":"5b0da2e34f1c1b8f6e8b5323","slug":"15276203291-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेट ढीली होने से मालगाडी दुर्घटना ग्रस्त होने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेट ढीली होने से मालगाडी दुर्घटना ग्रस्त होने से बची
Updated Wed, 30 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के पहले ही दिन रेलवे विभाग की कमी उजागर हो गई। ट्रैक पर गिट्टी गिराने के लिए जा रही मालगाड़ी फिशप्लेट ढीली होने से पटरी से उतरने से बच गई। फिशप्लेट को कसकर गाड़ी आगे बढाया गया। इस दौरान कामायनी एक्सप्रेस सराय कंसराय में आधा घंटे खड़ी रही।
वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट पर जंघई से सुरियावां के बीच रेल दोहरीकरण के कार्य किया जा रहा है। मंगलवार शाम साढे पांच बजे ट्रैक पर गिट्टी गिराने के लिए मालगाडी धीमी गति से जा रही थी। अचानक रेल कर्मियो ने देखा की ट्रैक टेढ़ा हो रहा है। उन्होंने तत्काल मालगाडी रोककर ट्रैक पर लगी फिश प्लेट को कसा किया। उसके बाद मालगाडी धीमी गति से बढ़ाई गयी। मालगाडी को निकालने में आधा घंटा से ज्यादा समय लग गया। इस दौरान कामायनी एक्सप्रेस सराय कंसराय स्टेशन पर खड़ी रही। जंघई रेल फाटक घंटे भर बंद रहा, जिससे मछलीशहर-जंघई मार्ग पर जाम लग गया।