फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेनों के निरस्त होने से जंघई स्टेशन पर पसरा है सन्नाटा

ट्रेनों के निरस्त होने से जंघई स्टेशन पर पसरा है सन्नाटा

Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्त होने से जंघई स्टेशन पर पसरा है सन्नाटा

विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन पर रेल दोहरीकरण होने के कारण ट्रेनों के निरस्त रहने से जंघई स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्री सिर्फ टिकट वापस करने पहुंच रहे हैं। तीन दिन में अब तक लगभग तीन लाख रुपये का टिकट वापस हो चुका है। टिकट वापस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वाराणसी -प्रतापगढ रेलवे रुट पर 2011 से ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। जिसके तहत सुरियावा से भदोही व जंसा से लोहता के बीच एक साल पहले ही दोहरीकरण का काम पुरा हो चुका है। अब जंघई से सुरियांवा स्टेशन के बीच एक माह पहले दोहरीकरण का काम पुरा हुआ था। इसके बीच पडने वाले स्टेशन जंघई, सरायकंसराय, सुरियांवा को जोडने के लिए 27 मई से 2 जून तक काम चल रहा है। जिसके कारण इस रुट पर चलने वाली कई ट्रेने निरस्त हो गई हैं। ट्रेनो के आवागमन बंद होने से जंघई स्टेशन पर सन्नाटा पसर गया है। सिर्फ देर शाम कामायनी के निकलने के समय ही यात्री स्टेशन पहुंच रहे है। इस बीच तीन दिन में लगभग तीन लाख रुपये का टिकट वापस हो चुका है। मडियांहू के अरुण कुमार, मछलीशहर के मोहम्मद जैद, बरसठी के राजकुमार, मीरगंज से सोनू सिंह ने बताया कि तीन माह पहले टिकट लिया था। अब अचानक कैंसिल कराने के कारण दिक्कत हो रही है। अब फिर से टिकट लेने के लिए परेशान होना पड़ेगा। वहीं ट्रेनो के बंद होने से व्यवसायीयों के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। रेलवे साईकल स्टैंड के संचालक भोला यादव का कहना है की ट्रेनो के निरस्त होने से दस प्रतिशत भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। सिर्फ टिकट वापस करने वाले ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed