फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुरुषों में शैलेश तो महिलाओं में अनुपमा ने मारी बाजी

पुरुषों में शैलेश तो महिलाओं में अनुपमा ने मारी बाजी

Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरुषों में शैलेश तो महिलाओं में अनुपमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
सिकरारा। योग शिक्षकों ने जिलास्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरुष व महिला दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया । इस दौरान पुरुष वर्ग में पूर्व एबीआरसी एवं एमडीएमसेल के ब्लाक प्रभारी शैलेश चतुर्वेदी और महिला वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सुरुवारपट्टी की अनुपमा ने सर्व श्रेष्ठ योग शिक्षक की प्रतियोगिता जीत लिया। इन लोगों द्वारा 19व 20 जून को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

सरकारी स्कूलों में योग को बढ़ावा देने व इस विधा में दक्ष शिक्षकों का चिन्हाकंन कर योग कक्षाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एससीइआरटी उत्तर प्रदेश के निदेशक संजय सिन्हा के निर्देशन में डायट प्राचार्य द्वारा 25 व 26 मई को जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराया गया था। इसमें कुल 14 पुरुष व 11 महिला शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। इनके द्वारा योग आसन एवं प्राणायाम के विविध आयामों जैसे अनुलोम विलोम, कपाल भाती, अर्ध्य मत्स्येन्द्र आसन, गौमुख आसन, नटराज आसन,भस्त्रिका, पूर्ण चक्रासन आदि के प्रदर्शन किया गया था। जिसका परिणाम मंगलवार को डायट प्राचार्य द्वारा घोषित किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में शैलेश चतुर्वेदी ने निर्धारित 200 अंकों में से 185अंक पाकर प्रथम और प्राथमिक विद्यालय बिरहद पुर के डा. कृपा निधि यादव ने 165 अंक पाकर द्वितीय तथा सिरकोनी ब्लाक के डा. हेमंत यादव ने 163 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में सिकरारा की शिक्षिकाओं ने तीनों स्थान पर कब्जा जमाया है।सुरुवार पट्टी की अनुपमा ने163 अंक पाकर प्रथम, मिडिल स्कूल इब्राहिम बाद की माधुरी जायसवाल ने द्वितिय और यहीं के प्राइमरी विद्यालय की अनुराधा ने तीसरा स्थान प्राप्त की। डायट प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार आगामी 19 व 20 जून को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिले के पुरुष वर्ग के विजेता शैलेश व महिला वर्ग के बिजेता अनुपमा प्रतिभाग करेंगी। इस सफलता पर बीइओ रमा पांडेय व शिक्षकों ने बधाई दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed