{"_id":"5b0da2dc4f1c1ba86e8b55b7","slug":"152762032211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश पर रहे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश पर रहे सचिव
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति का चल रहा तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की गई।जिससे ब्लाक कार्यालयों में विकास कार्य ठप रहा है। वहीं सन्नाटा भी पसरा रहा।संयोजक डा.प्रदीप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। इस दौरान ब्लाकों पर जाकर अनुशासित एकजुटता के साथ सत्याग्रह आंदोलन चलाने की अपील की गई। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फूलचंद कनौजिया ने कहा कि 30 मई को पूर्वान्ह 10 बजे विकास भवन परिसर में जिले के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें मांगों को पूरा कराने का लेकर अगलीबरणनीति पर विचार विमर्श होगा। इस अवसर प र विजय भान यादव, रामकृष्ण पाल, कृष्ण कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह नंदकिशोर,उमेश श्रीवास्तव,रत्नेश सोनकर,महेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। जफराबाद में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फूलचंद कनौजिया के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने 30 मई को सुबह 10 बजे विकास भवन परिसर में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर विजय भान यादव, रामकृष्ण पाल, कृष्ण कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह, नंदकिशोर,उमेश श्रीवास्तव,रत्नेश सोनकर, महेश तिवारी आदि रहे।