{"_id":"5b0da2c94f1c1b896e8b5531","slug":"152762030315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडिंग के अनुसार बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडिंग के अनुसार बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। बिजली विभाग ठेकेदारों के माध्यम से मीटर लगवा रहा है लेकिन उसकी रीडिंग करके बिल नहीं बनाया जा रहा है। फिक्स चार्ज के हिसाब से बिल भेजा जा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
मीटर की रीडिंग लेने के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। ऐसी स्थिति में पूर्व की भांति महीने का निर्धारित बिल जमा कराया जा रहा है जबकि बिजली का मीटर भी चालू है। इससे डर है कि जब रीडिंग के हिसाब से बिल बनेगा तो अचानक ज्यादा धन आ जाएगा। मंगलवार को जमालपुर निवासी सुनील कुमार पाल बिल जमा करने उपकेंद्र पर गए तो उससे फिक्स दर से भुगतान करने के लिए कहा गया। सुनील आरोप है कि तीन महीने पहले मीटर लगा लेकिन रीडिंग करने कोई नहीं गया। अवर अभियंता विकास यादव का कहना है कि मीटर नंबर नहीं चढ़ा है जो बिल आ रहा है, उसे जमा करें। रसीद सुरक्षित रखें। जब मीटर के हिसाब से बिल बनेगा तो जमा रकम कम कर दी जाएगी।