फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्रय केंद्रो के बाहर रखे गेहूं को गोदाम में रखवाने का कार्य शुरु

क्रय केंद्रो के बाहर रखे गेहूं को गोदाम में रखवाने का कार्य शुरु

Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रो के बाहर रखे गेहूं को गोदाम में रखवाने का कार्य शुरु
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्रो पर बाहर रखे गेहूं को मंगलवार को उठाकर गोदाम में रखवाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। इन खरीदे गए गेहूं को जिला कृषि विभाग में स्थित स्टोर में रखवाने का कार्य किया जा रहा है। जिले के 45 गेहूं क्रय केंद्र ऐसे थे, जहां खरीदा गया गेहूं बाहर रखा गया था। जिसको अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से छापा था। इसके बाद जाकर विभाग हरकत में आया। जिले में एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक 62 हजार एमटी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आठ एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है।इन एजेंसियों द्वारा किसानों का गेहूं खरीद कर लक्ष्य पूरा करने के लिए141 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रो द्वारा अभी तक कुल 40हजार 482.16 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से 24 हजार 623.75 एमटी गेहूं को मुगराबादशाहपुर मंडी,पुरानी बाजार पीसीएफ गोदाम, शाहगंज एफसीआई गोदाम व किरतापुर गोदाम में रख दिया गया था। शेष बचे 15हजार 838.42 एमटी गेहूं या तो क्रय केंद्रो में रखे हुए थे या फिर उसके बाहर रखे गए थे। साधन सहकारी समिति बोड़सर खुर्द, साधन सहकारी समिति मढ़ी,साधन सहकारी समिति खुटन,साधन सहकारी समिति टिकरी खुर्द,साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर गुलरा, साधन सहकारी समिति दहेव, साधन सहकारी समिति रजनीपुर, साधन सहकारी समिति जगापुर बनकट, साधन सहकारी समिति दतांव,साधन सहकारी समिति होलपुर, साधन सहकारी समिति पालीपुर, साधन सहकारी समिति दतांव, पीसीएफ तुलापुर आदि गेहूं क्रय केंद्रो पर बाहर खुले आसमान के नीचे गेहूं खरीद कर रखा गया था।
विज्ञापन

कोट:
गेहूं क्रय केंद्रो पर डंप पड़े गेहूं को जिला कृषि विभाग के स्टोर में रखवाया जा रहा। इस स्टोर को किराए पर लिया गया है। शीघ्र ही सभी गेहूं को रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed