फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जफराबाद स्टेशन पर नहीं रुकी पसेंजर ट्रेन, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

जफराबाद स्टेशन पर नहीं रुकी पसेंजर ट्रेन, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

Wed, 30 May 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद स्टेशन पर नहीं रुकी पसेंजर ट्रेन, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

विज्ञापन
जफराबाद। जफराबाद जंक्शन पर सोमवार की रात वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन नहीं रुकी। इसके चलते यात्रियों को चलती ट्रेन से कूदना पड़ा। गनीमत है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। कई यात्री अगले स्टेेशन जौनपुर सिटी स्टेशन पर उतरे। यह चालक की लापरवाही या स्टेशन मास्टर की गलती से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।

सोमवार को शाम छह बजे वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर में 50 से अधिक यात्री जफराबाद के थे। जफराबाद स्टेशन उतरने वाले यात्री गेट पर खड़े थे ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई लेकिन रुकी नहीं। गेट पर खड़े कुछ युवक चलती ट्रेन में ही कूद गए लेकिन उम्र दराज पुरुष और महिला यात्री नहीं उतर सकीं। उनको सिटी स्टेशन पर उतरना पड़ा। जफराबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक कौशल किशोर सेठ ने इससे अनभिज्ञता जताई है। अहमदपुर गांव निवासी राजकुमार, पारस, विजय आदि इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। उनका कहना है कि वे गेट पर खड़े थे। ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो लगा कि अब रुकने वाली है। धीमी रफ्तार में ही ट्रेन प्लेटफार्म को छोड़ आगे बढ़ गई। उनके आस पास के कुछ युवक चलती ट्रेन से ही कूद पड़े। वे जौनपुर सिटी पर उतरे। वहां गार्ड से न रुकने का कारण पूछने पर उसने चालक को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed