{"_id":"5b0da1eb4f1c1b896e8b5523","slug":"152762008118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल व तार से हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल व तार से हो सकता है बड़ा हादसा
Updated Wed, 30 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। एक सप्ताह पहले रात में आई आंधी के कारण त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगा बिजली का पोल टूटकर नीम के पेड़ से अटका हुआ है। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है। शिकायत के बावजूद अभी तक पोल नहीं हटाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र बिजली का पोल हटाने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के काफी प्रयास के बाद त्रिलोचन बाजार से मकरा चौराहे तक एक वर्ष पहले विद्युत पोल लगवाया गया था। जिस पर अभी तक बिजली विभाग द्वारा बिजली का तार नहीं लगाया गया है। जबकि बिजली का तार लोगों के मकान के बाहर लगे टीन शेड से मात्र आधे फुट ऊपर से गया हुआ है, जो कभी भी तेज आंधी आने से टीनशेड में टच हो सकता है। एक सप्ताह पहले रात में आई आंधी के कारण एक पोल टूटकर नीम के पेड़ से अटका है। जिससे बड़ी घटना घटित हो सकती है। जिसकी शिकायत लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की। लेकिन बिजली के पोल को नहीं हटाया गया है। इस संबंध में समाजसेवी चंदन सेठ व व्यापारी गणेश चौहान ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर विद्युत पोल और तार को नहीं बदला गया तो बाजारवासी अपनी प्रतिष्ठान को बंद कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।