{"_id":"5b09ad804f1c1b926e8b4cc9","slug":"152736088914-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में भ्रष्टाचार से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार में भ्रष्टाचार से मिला छुटकारा
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद मोदी सरकार में भ्रष्टाचार से छुटकारा मिला है। इसके लिए हर किसी को आगे आने की जरूरत है। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व ने योग दिवस के रूप में स्वीकार किया। यह भारत की विश्व में बढ़ते हुए प्रभाव व लोकप्रियता का प्रमाण है। 40 प्रतिशत आबादी अभी तक महंगे इलाज के कारण चिकित्सा से वंचित रह जाती थी। सरकार ने उनके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से विरोधी दल घबरा कर सभी एकजुट हो रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के नाम का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है। सरकार गरीबों की भलाई के लिए कृत संकल्प है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी ने देश को नई दिशा देने के लिए नोटबंदी और जीएसटी जैसे साहसिक कदम उठाए। सम्मेलन को रविन्द्र नारायण सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, विनय सिंह ने संबोधित किया। प्रसिद्ध गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया। सम्मलेन में महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, राम सिंह मौर्य, यादवेन्द्र मिश्रा, पूनम विश्वकर्मा, सुनील सिंह, मण्डल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, धर्मराज सिंह,उषा मौर्या, मंजू उपाध्याय, किरन मिश्रा, अंजना श्रीवास्तव, शैलेन्द्र, आशा मौर्या, शैल साहू, अतुल पाण्डेय, अंकुश उपाध्याय, आशीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।