{"_id":"5b09ab984f1c1bf76e8b4b0e","slug":"152736040215-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
Updated Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
धर्मापुर। विकासखंड के उतरगावां मुसहर बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को अधिकारियों ने चौपाल लगाकर चकबंदी से संबंधित जन समस्याओं को सुना।
कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन किया था। जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर अनशन समाप्त कराया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए चकबंदी संबंधी समस्याओं निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एडीएम वित्त आरपी मिश्र, एसडीएम विमल कुमार दुबे तथा सीओ चकबंदी आलोक कुमार त्रिपाठी उतरगांवा गांव पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर बारी-बारी से ग्रामीणों की चकबंदी संबंधित समस्याओं को सुना और विवादित स्थलों का निरीक्षण करने के बाद काश्तकारों को चकबंदी संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मुसहर बस्ती से सटे हुए गांव के लोगों को आने-जाने के लिए रास्ते पर एडीएम आरपी मिश्र ने चकबंदी अधिकारी आलोक त्रिपाठी को जमीन से रास्ता सुरक्षित करने तथा खादी बनवासी के शिकायत पर जमीन का अधिक मालियत लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विद्या निषाद, डा. दयाराम निषाद, चंद्रशेखर निषाद, बसावन बनवासी, रामचंद्र पाल, राम भरत, अनुज निषाद उपस्थित रहे।