फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परिवहन विभाग ने छापा मार कई वाहनों का किया चालान

परिवहन विभाग ने छापा मार कई वाहनों का किया चालान

Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने छापा मार कई वाहनों का किया चालान
थानागद्दी (जौनपुर)।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट बालू की अवैध मंडी की जानकारी होने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान कई ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों एवं चालकों में हड़कंप मचा है।

शनिवार की सुबह नौ बजे परिवहन अधिकारी थानागद्दी बाजार पहुंचे। इस दौरान बाजार में खड़े डग्गामार वाहनों में हड़कंप मच गया। वाहन मालिक और चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर थानागद्दी बाजार में स्थित पेट्रोल पंप पर बालू और गिट्टी की अवैध मंडी में भी हड़कंप मच गया। कुछ ट्रक चालक अपना ट्रक लॉक करके भाग गए और कुछ का अधिकारियों द्वारा कागजात जब्तकर चालान काट दिया गया। मालूम हो कि इसी अवैध मंडी में कुछ दिन पूर्व परिवहन विभाग ने जब छापा मारा था। उस दौरान पंप मालिक और गाड़ी मालिकों ने ट्रकों को जबरन छुड़ा लिया था और विभाग के लोगों को खूब हड़काया था। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से जहां वाहन मालिकों में हड़कंप मचा है। वहीं, यह प्रश्न उठ रहा है कि थानागद्दी पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अवैध मंडी लगती है। पुलिस महकमे को इसकी खबर ही नहीं है। इससे पता चलता है कि उनकी नाक के नीचे यह गोरखधंधा उनकी शह पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed