फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहीद के घर पहुंचने वालों का लगा तांता

शहीद के घर पहुंचने वालों का लगा तांता

Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहीद के घर पहुंचने वालों का लगा तांता
मीरगंज (जौनपुर)। सुकमा नक्सली हमले में करियांव गांव निवासी शहीद राजेश बिंद के घर घटना के तीसरे दिन लोगों के पहुंचने का तांता लगा रहा। केराकत विधायक दिनेश चौधरी, अनीता सिद्घार्थ तथा बिंद सर्व समाज कल्याण संघ के सदस्य शनिवार को पहुंचे और शहीद के परिवार को ढांढस बधाया। जिले के आला अधिकारियों के न पहुंचने पर शहीद के परिजन काफी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुकमा में नक्सली हमले में शहीद राजेश बिंद का सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को भाजपा केराकत विधायक दिनेश चौधरी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्घार्थ शहीद के पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। परिजनों ने घटना के दूसरे दिन भाजपा विधायक या सांसद के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान दिनेश चौधरी ने कहा कि सांसद से इस पर बात करेंगे और सांसद भी पहुंचेंगे। शहीद राजेश बिंद के बड़े भाई सीनियर सेक्सन इंजिनियर सुरेश बहादुर ने कहा कि उनका भाई देश के लिए शहीद हो गया। लेकिन अंतिम विदाई में जिले के आला अधिकारी नहीं पहुंचे। उनके पहुंचने से हमें हिम्मत और साहस मिलता। शनिवार को शहीद के घर जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह, रामआसरे यादव, सर्व समाज कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश बहादुर, दूधनाथ, पुष्पा निषाद, दिवाकर बिंद पहुचंकर परिवार को ढांढस बधाया।
विज्ञापन



मछलीशहर (जौनपुर)। भाजपा नेत्री अनीता सिद्धार्थ शनिवार को मीरगंज के करियांव गांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद राजेश कुमार बिंद के परिजनो को सांत्वना दिया। उन्होंने शहीद के परिवार को हर संम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया। शहीद के बड़े भाई सुरेश ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भाजपा नेत्री को सौंपा। अनीता सिद्घार्थ ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचने का भरोसा जताया। परिजनों ने कारियांव गांव को शहीद गांव का दर्जा देने, शहीद स्मारक और गांव में शहीद के नाम प्रवेश द्वार बनवाने, शहीद की प्रतिमा स्थापित करने, शहीद की विधवा को किसी महानगर में भूमि देकर पेट्रोल पंप आवंटित करने की मांग किया। शहीद के भाई ने गोधना-निगोह मार्ग का नामकरण शहीद के नाम करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed