{"_id":"5b0855504f1c1bf66e8b485e","slug":"152727277914-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अभिलेख फाड़ने वालों के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अभिलेख फाड़ने वालों के गिरफ्तारी की मांग
Updated Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लेखपाल विवेक सिंह ने सरपतहां थाना क्षेत्र के समसपुर ग्राम प्रधान व अन्य आरोपितों पर कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। लेखपाल का आरोप है कि संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायत को निबटाने के लिए समसपुर गांव में 20 मई को गया था। ग्राम प्रधान व अन्य लोग गलत नाप कराने के लिए दबाव बनाने लगे। ऐसा न करने पर दुर्व्यवहार करते हुए अभिलेखों को फाड़ दिया तथा धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह व अंबुज सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
लेखपाल का कहना है कि उक्त गांव चकमार्ग सं. 236 का सीमांकन कर रहा था। उक्त स्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह गलत तरीके से सीमांकन करने को कहा। उनकी बात न मानने पर गाली गलौज करने के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। उनका बेटा अंबुज सिंह अभिलेख और उपकरण छीनकर फाड़ दिया। वहां मौजूद सहयोगी लेखपाल रोशन अली व चेनमैन जयप्रकाश ने बीच बचाव किया। लेखपाल विवेक सिंह ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।