फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जेसीबी से टकराई बेगमपुरा एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

जेसीबी से टकराई बेगमपुरा एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से टकराई बेगमपुरा एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला
टूटा हुआ हिस्सा
बक्शा। बेगमपुर से जम्मूतवी जा रही गाड़ी संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार को बक्शा और सरायहरखू रेलवे स्टेशन के बीच उटरूकला गांव के पास जेसीबी मशीन से टकरा गई। संयोग से बड़ा हादसा टल गया। मालगाड़ी से इंजन बदलकर ट्रेन को ढाई घंटे बाद यहां से आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान किसी अन्य ट्रेन के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला रेलवे क्रासिंग के पास अंडर पास रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। यहां रेलवे लाइन के किनारे जेसीबी से मिट्टी डालने का काण किया जा रहा था। सरायहरखू स्टेशन मास्टर एस पी सिंह ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन सिटी स्टेशन से ढाई बजे रवाना हुई। ट्रेन बक्शा स्टेशन के आगे ठीक 2 बजकर 48 मिनट पर 845/17 स्थल पर पहुंची थी तभी वहां रेलवे विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण में लगी जेसीबी मशीन यूपी 62 टी 8165 का चालक विभागीय कर्मियों की मौजूदगी के बगैर रेलवे किनारे कार्य कर रहा था। ट्रेन के पहुँचते ही जेसीबी के आगे का हिस्सा ट्रेन के इंजन से जा टकराया। ट्रेन चालक सावधानी पूर्वक ट्रेन आगे रोककर पुन: सरायहरखू स्टेशन पर 3 बजकर 25 मिनट पर लाकर खड़ा कर दिया । घटना की सूचना रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को मिली तो खलबली मच गई। स्टेशन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी का इंजन बेगमपुरा में जोड़कर ट्रेन को 5 बजकर 32 मिनट पर गंतब्य को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed