{"_id":"5afc760a4f1c1be3408b5d8d","slug":"152649472618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सड़क का किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सड़क का किया सर्वे
Updated Wed, 16 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज(जौनपुर)। जंघई बाजार चौका मोड़ से चनेथू चौराहा होते हुए प्रयागपुर तक जाने वाली पांच किमी सड़क का सर्वे पीडब्लूडी के उच्च अधिकारियों की टीम ने बुधवार को किया। वर्षों से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
जंघई चौका मोड़ से चनेथु होकर प्रयागपुर जाने वाली पांच किमी सडक का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 15 वर्ष पूर्व किया गया था। सड़क अब पूी तरह टुट चुकी है। परंतु सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बाद अधिकारियों से की। उन्होंने एसडीएम हंडिया से सड़क निर्माण कराने की मांग की। लोगों ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत को लेकर 14 मई को धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने पीडब्लूडी अधिकारियों को 24 घंटे में सर्वे करके रिपोर्ट देने के लिए कहा। जिसके बाद अधिशासी अभियंता इलाहाबाद उदय नारायण इंजीनियरों की टीम के साथ बुधवार की शाम पहुंच कर सड़क का पांच किमी तक निरीक्षण किया। बताया कि सड़क का इस्टीमेट बनाकर शीघ्र शासन को भेज दिया जाएगा।