{"_id":"5afc76034f1c1bea408b5d20","slug":"152649471920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Updated Wed, 16 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व एसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
सुजानगंज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के 18 मई को आने के मद्देनजर सुजानगंज में बन रहे हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर हो रही तैयारियों की जांच बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने जांच की। सबसे पहले दोनों अधिकारी राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज पहुंचे, जहां बन रहे हेलीपैड का जायजा लिया। हेलीपैड बनने में बाधा उत्पन्न कर रहे एक हरा वृक्ष को काटने का भी निर्देश दिया। उसके बाद कार्यक्रम स्थल जेपी इंटरनेशनल स्कूल पंहुचे। वहां चल रही तैयारियों को देखा। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मछलीशहर जगदंबा सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय , लोक निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विपिन राय, एलआईयू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सुजानगंज हरिप्रकाश यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।