फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हैंडपंप रीबोर नहीं होने पर सचिव का वेतन रोकने का निर्देश

हैंडपंप रीबोर नहीं होने पर सचिव का वेतन रोकने का निर्देश

Sun, 13 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप रीबोर नहीं होने पर सचिव का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
मछलीशहर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा. सुधीर एम बोबडे़ ने शनिवार को मछलीशहर तहसील स्थित जगत नारायण इंटर कालेज जगतपुर निजामुद्दीनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से विकास कार्यों की हकीकत जानी। लोगों ने छह हैंडपंपों के रीबोर नहीं होने की शिकायत की तो उन्होंने सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सभी पेंशनरों का मोबाइल नंबर खाते जोड़वाने को कहा।
ग्रामीणों ने बताया कि रीबोर नहीं होने से छह हैंडपंप बंद हैं। शिकायत के बावजूद उन्हें रीबोर नहीं कराया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने डीएम को सेक्रेटरी विनीत जायसवाल का वेतन रोकने और कार्य पूरा होने के बाद ही वेतन जारी करने को कहा। एबीएसए से जूता, मोजा, कापी, किताब की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और कहा कि साइज के हिसाब से यूनिफार्म और जूते दिए जाएं। स्वास्थ्य विभाग के डा. पीके सिंह से आशाओं के कामकाज की जानकारी ली। आगंनबाड़ी केंद्र में बच्चों व उनके स्वास्थ्य और वजन के बारे में पूछा। मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछा। डीडीओ दयाराम ने बताया कि लालमणि के घर से चंद्रमणि के चक तक व त्रिवेणी के चक से माता प्रसाद के चक तक खड़ंजा का कार्य किया गया है। साथ ही रोजगार सेवक से उनके प्रशिक्षण व जीयो टैगिंग के बारे में जानकारी ली। अशोक, गौरी देवी, नंदा, किशोरी, देवकली आदि ग्रामीणों से वृद्धा पेंशन के बारे में पूछा। उन्होंने समाजकल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को बैंक मैनेजर से जानकारी लेकर सभी पेंशनरों का मोबाइल नंबर पेंशन खाते जोड़वाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार की गई योजना के बारे में बताया। कहा कि किसान मछली ,मुर्गी व पशुपालन के जरिये अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं ।इस अवसर पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी,सीडीओ आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, सीएमओ डा. ओपी सिंह,डीएसओ अजय प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने छह महिलाओं को बांटा चूल्हा व गैस सिलेंडर
मछलीशहर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा. सुधीर एम बोबडे़ ने चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छह पात्र महिला लाभार्थियों को चूल्हा व गैस सिलेंडर का वितरण किया। जिसमें किरन देवी पत्नी संजय, प्रेमादेवी पत्नी मुन्ना, मनराजी पत्नी हंसराज, कमला देवी पत्नी देवराज, कलावती पत्नी सरन, घन्नी पत्नी पंधारी को चूल्हा व गैस सिलेंडर का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed