{"_id":"5af733dd4f1c1bce408b4dcd","slug":"152615010519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉलीशह-जंघई सड़क का चौड़ीकरण नहीं कराएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉलीशह-जंघई सड़क का चौड़ीकरण नहीं कराएगा पीडब्ल्यूडी
Updated Sun, 13 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई सड़क का चौड़ीकरण अब लोकनिर्माण विभाग नहीं कराएगा। इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी को रोक दिया गया है। इस तथ्य का पता आनलाइन शिकायत के बाद हुआ है। इस मार्ग पर वाहनों के दबाव के के कारण हादसे बढ़ गए हैं।
विधान सभा चुनाव से पहले भदोही के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से भदोही की एक जनसभा में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मछलीशहर- जंघई-वाराणसी मार्ग को फोर लेन करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इस पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साल भर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस पर काम नहीं शुरू हुआ। इन दिनों मछलीशहर-जंघई सडक पर जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। सड़क की चौड़ाई व क्षमता कम होने से रोजाना हादसे हो रहे हैं। ऐसे में लोग सड़क की चौड़ी कम से कम दस मीटर करने की मांग कर रहे हैं। अगहुआ गांव निवासी विभास ने आनलाइन शिकायत करके सड़क चौड़ी करने की मांग की तो लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी गुप्ता ने जबाब दिया कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की सहमति मिल चुकी है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि मछलीशहर-जंघई मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन उसने वापस कर दिया।