फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मां होती हैं प्रेरणादायक और पथ प्रदर्शक

मां होती हैं प्रेरणादायक और पथ प्रदर्शक

Sun, 13 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मां होती हैं प्रेरणादायक और पथ प्रदर्शक

विज्ञापन
जौनपुर। मदर्स डे उपलक्ष्य में जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा शनिवार को चौकियां स्थित आरके साहू जूनियर हाईस्कूल के सभागार में ईपीएस कम्पटीशन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन मिनट के अंदर सिर्फ और सिर्फ मां के विषय पर अपनी बात कहनी थी। प्रतियोगिता कुल 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल गुप्ता, द्वितीय स्थान सीमा साहू तथा तृतीय स्थान साक्षी साहू ने प्राप्त किया। जिन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही संस्था ने मुस्कान साहू, शीतल त्रिपाठी, आंचल सैनी इत्यादि 20 आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को एडाप्ट कर एक वर्ष की फीस जमा किया और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु पठन पाठन सामग्री भी भेंट किया।कार्यक्रम के पूर्व मंडल डायरेक्टर विशाल गुप्ता व संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ।


संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि मां सभी के लिए प्रेरणादायक और पथ प्रदर्शक होती हैं। मां का सम्मान सर्वोपरि है। चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा कि मां पृथ्वी पर ईश्वर का स्वरूप है। प्रसव वेदना के बाद संतान प्राप्त होने पर वह अपने सारे कष्ट भूल जाती है। सचिव एकता गुप्ता ने कहा कि संतान के रूप में ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार मिलने पर ही एक महिला मां बनती है। इसके पूर्व छात्र -छात्राओं को आत्म रक्षार्थ के लिए एक सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें सभी को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक अमन डबगरवाल ने पूरी तन्मयता से सभी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जज की भूमिका विष्णु सहाय एडवोकेट व अमित पांडेय ने निभाई। इस मौके पर प्रोग्राम डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव कार्तिक सेठी ने किया। इस अवसर पर अभिताष गुप्ता, श्यामजी सेठ, अजय गुप्ता, नीरज अग्रहरि, राकेश साहू, शुभम गुप्ता, शालिनी सेठ, प्रियंका गुप्ता, राजेंद्र स्वर्णकार, विकास अग्रहरि, आशीष त्रिपाठी, विष्णु सहाय एडवोकेट, अमित पांडेय, विद्यालय की डायरेक्टर मीना गुप्ता, उमेश कुशवाहा, अजय अस्थाना, सरिता जायसवाल, आशा श्रीवास्तव, राधिका मौर्या, अराधना प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed