{"_id":"5af733d54f1c1bd3408b4d62","slug":"152615009814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने के लिए अब नहीं जाना होगा वाराणसी व लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब नहीं जाना होगा वाराणसी व लखनऊ
Updated Sun, 13 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सभी संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे। यह बात पासपोर्ट निदेशक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को कही। वह प्रधान डाकघर में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के लिए यहां आए थे। सांसद डा. केपी सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया।
पासपोर्ट निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुरुआत में रोजाना 50 पासपोर्ट बनेंगे। इसके बाद इसका और विस्तार किया जाएगा। विदेश मंत्रालय भविष्य में सभी संसदीय क्षेत्रों में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलेगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। सांसद ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लोगों को वाराणसी व लखनऊ नहीं जाना होगा। उनको यह सुविधा अब जिले में ही मिलेगा। इससे लागों को धन व समय दोनों की बचत होगी। इस मौके पर डाक अधीक्षक गौरीशंकर सिंह ने कहा कि जनपद वासियों को पासपोर्ट सेवा सम्बन्धी समस्त सेवाएं इसी केंद्र से उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पीयूष वर्मा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ, सहायक निदेशक भोला शाह, सहायक अधीक्षक संकटा प्रसाद राय, वीएन सिंह, एपी गोस्वामी, श्रीकांत पाल, डाक निरीक्षक विपिन यादव , पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर एके श्रीवास्तव, दिनेश द्विवेदी, राम उजागिर, हरिशंकर आदि उपस्थित रहे।