फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण कराने का निर्देश

निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले पूर्ण कराने का निर्देश

Sat, 12 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कार्यों को बारिश  से पहले पूर्ण कराने का निर्देश

विज्ञापन
जौनपुर। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व जिले के नोडल अधिकारी डा. सुधीर एम बोबडे़ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान जिल में कराए जा रहे विकास कार्यो व निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। निर्माणाधीन कार्यो को बारिश से पहले पूरा कराने और भू-माफिया व अतिक्रमण के विरुद्घ अतिरिक्त अधिकारियों की टीम बनाकर रैंडम चेकिंग करने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व जिले के नोडल अधिकारी डा. सुधीर एम बोबडे़ ने सबसे पहले अपाहरण, एनएसए, महिला के विरुद्ध मामले, रेप जैसे आदि मामलों पर गहनता से समीक्षा किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक केके.चौधरी से जिले में सोशल मीडिया परध्यान रखने के बारे में पुछा। सभी उपजिलाधिकारियों को त्यौहार रजिस्टर अपडेट करने,एम्बुलेंस 108 व102, एंटी रोमियों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि जिले को 26 नई मोटर साइकिल प्राप्त हुई है। इसके उपरांत वार्णिजकर, स्टांप, राजस्व, विकास विभाग, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यागंजन सशक्तकरण महिला कल्याण ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास/नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मुलन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, गन्ना विकास एंव चीनी उद्योग, उर्जा एवं कृषि विभाग, ग्राम्य विकास व नगर विकास एवं शहरी नियोजन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आई.टी एवं इलेक्ट्रानिक, नियोजन, भूतत्व एवं खनिकर्म नगर विकास/पंचायजी राज सिचाई एवं जल संसाधन विभाग विभाग समेत सभी विभागों के कार्यो का बरीकी से समीक्षा की। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रमेश प्रसाद मिश्र से भू-माफिया एवं अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अतिरिक्त अधिकारियों की टीम बनाकर रैडम चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही मौसम विभाग से बराबर सम्पर्क में बने रहने को भी कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह से पीएचसी एवं सीएचसी में बायो मैट्रिक हस्ताक्षर व दवाओं की उपलब्धता के बारे में पुछा। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण आदि योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यो को बारिस होने से पहले पूर्ण करा लिया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव सहित सभी एसडीएम आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed