{"_id":"5af5e41b4f1c1bcf408b481c","slug":"15260641529-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर एक्सईन के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर एक्सईन के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश
Updated Sat, 12 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं/ मछलीशहर । प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व जिले के नोडल अधिकारी सुधीर महादेव बोबड़े ने शुक्रवार को मड़ियाहूं तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र उतिराई का निरीक्षण किया। उन्होंने बकाएदारों से सख्ती से वसूली करने, सीएचसी में एक्सरे प्लेट उपलब्ध कराने, बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों में पानी के नमूने लेने को कहा। विद्युत उपकेंद्र की लाग बुक सहित अन्य दस्तावेज ले लिया और गैरहाजिर रहने पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
नोडल अधिकारी सबसे पहले मड़ियाहूं तहसील पहुंचे। वहां अभिलेखागार, संग्रह कार्यालय व तहसील भवन के निर्माण कार्यों को देखा। उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव से कहा कि वे सफाई पर ध्यान दें। अभिलेखागार का नियमित निरीक्षण करते रहें। संग्रह कार्यालय में बकाएदारों से सख्ती से बकाया वसूली करने को कहा और खतौनी में गलत इंट्री न करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान ही पट्टी नदियाव निवासी चंपा देवी ने पहुंच गई। उन्होेंने बताया कि पट्टे की जमीन की मेड़बंदी तोड़ दी गई है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि इस मामले में मुकदमा कराया जाए।
विज्ञापन
वहां से प्रमुख सचिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचे। वहां मेहंदीगंज निवासी कमलेशा देवी, गदैय्या निवासी दुर्गावती देवी व सोनी आदि मरीजों से पूछताछ की। दवा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे प्लेट नहीं है, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी से कहा कि वे तत्काल एक्सरे प्लेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चिकित्सा अधीक्षक डा पीके सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध है। लेबर रूम का हाल जाना और चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि प्रसव के बाद प्रसूता को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाए। उन्होंने बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों के नमूने लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वहां से उतिराई गांव में विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्युत आपूर्ति रजिस्टर व लॉगबुक आदि दस्तावेजों को देखा। उसमें प्रविष्टि अपूर्ण होने और दर्ज इंट्री को फर्जी मानते हुए रजिस्टर अपने साथ ले गए। इस विद्युत उपकेंद्र से एक पखवाड़े पहले बिजली आपूर्ति शुरू हुई है किंतु अभी तक बिजली आपूर्ति का विवरण लॉग रजिस्टर पर दर्ज नहीं किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की इस लॉग बुक पर बीते पंद्रह दिन के बिजली आपूर्ति को एक ही राइटिंग में दर्ज किया गया है। जिस पर उन्होंने अवर अभियंता से कारण पूछा लेकिन वे संतोषजनक जवाब न दे सके। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा. ओपी सिंह व डीसी मनरेगा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।