{"_id":"5af1ea154f1c1b64098b8ec4","slug":"152580353910-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि परिसर में संचालित पाठ्क्रमों में बढ़ी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि परिसर में संचालित पाठ्क्रमों में बढ़ी सीटें
Updated Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाकर सौ कर दी गई। इससे 50 सीटें पेड की होंगी। बीपीएड सत्र 2015-17 को शून्य कर दिया गया। बीएड, एमएड और पीएचडी की परीक्षा से समिति को अवगत कराया गया।
प्रवेश समिति की बैठक में पीयूकैट प्रवेश परीक्षा, एमएड प्रवेश परीक्षा, संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आख्या समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीबीसीएस लागू कराने के लिए एक समिति के गठन पर विचार किया गया। बीपीएड महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मानक पूरा नहीं होने एवं बीपीएड प्रवेश सत्र विलंबित होने के कारण बीपीएड प्रवेश सत्र 2015-17 के प्रवेश प्रक्रिया को शून्य किए जाने पर समिति ने सहमति जताई। विवि परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीटें बढाने पर सहमति बनी। समिति ने तय किया कि हर विषय में सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दिया जाए। जिसमें 50 सीटें पेड की होगी। पचास सीटों पर दाखिला लेने के बाद शेष पचास सीटों पर पेड के तहत दाखिला लिया जाएगा। इन सीटों पर दाखिला के लिए छात्रों को अधिक फीस देने होगी। बैठक में कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, एफओ एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, डा. रामनारायण, डा. एसपी सिंह आदि मौजूद थे।