फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राम बचन ने छोटी उम्र में किताब छोड़, पौधों को बनाया दोस्त

राम बचन ने छोटी उम्र में किताब छोड़, पौधों को बनाया दोस्त

Tue, 08 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
राम बचन ने छोटी उम्र में किताब छोड़, पौधों को बनाया दोस्त
तराशा हुआ दरख्त

विज्ञापन
जाफराबाद। पर्यावरण संरक्षण का पैगाम देने के लिए रामबचन बिंद ने जिस बगिया को सजाना शुरू किया था वह आज उनकी पहचान बन चुकी है। उन्होंने एक दशक में पांच हजार से अधिक पौधों को पाल कर दरख्त बनाया और उसे संवार कर सुंदर रूप दिया है। उनकी बगिया को देखने विदेशी भी आ चुके हैं।
जफराबाद क्षेत्र के इमलो गांव निवासी रामबचन को दस साल की उम्र में ही पेड़-पौधों से लगाव हो गया था। तब वह कक्षा आठ में पढ़ रहे थे। वह अपनी रुचि के कारण पेड़ पौधों पर शोध करते रहे। बगिया को सुंदर रूप दिया। अब वह नर्सरी तैयार कर प्रकृति प्रेमियों को मुफ्त में पौधे भी मुहैया कराते हैं। वह क्षेत्र समोपुर ,गोसाईपुर ,कलंदरपुर, विशेश्वरपुर ,महमदपुर, कादीपुर उत्तर गांव, रत्तीपुर सहित तमाम गांव में आम, नीम, बरगद, पीपल, आदित्य हजारों पेड़ लगवा चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ लेने वालों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

राम वचन ने 18 विस्वा जमीन में बगिया को सजाई है। अमेरिका में रह रहे इसी गांव के क्षितिज मौर्या ने बगिया की सुंदरता के चित्र अपने अमेरिकी मित्र माइक जार्डन, टेरेन, डैन व जोंस को दिखाया तो वे खुद को रोक न सके। जब भारत आए तो उन्होंने बगिया देखी। रामबचन के बागीचे में एक किलो तक के अमरूद, आम की 70 प्रजातियां, रुद्राक्ष, सिंदूर, किन्नू, चीकू ,जावित्री, दालचीनी ,लोहबान ,कपूर तमाम औषधि पौधे लहलहा रहे हैं। उन्होंने पौधों के तराश कर देवी-देवताओं की आकृति भी दे रखी है। उनके सुंदर तरीके से तराशे पौधों को देखकर कोई भी चकित रह जाता है। रामबचन को शिकायत है कि प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। यह अलग बात है कि सामाजिक संगठनों ने उनके इस काम की न सिर्फ सराहना की बल्कि सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed