फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोजाना घंटों जाम में फंसने से लोग परेशान

रोजाना घंटों जाम में फंसने से लोग परेशान

Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोजाना घंटों जाम में फंसने से लोग परेशान

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर जंघई फाटक के अधिक समय तक बंद होने व देर शाम गाडियों के बढ़ते दबाव के कारण आये दिन लंबा जाम लग रहा है। इससे लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं। इस दौरान लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

जौनपुर-इलाहाबाद के रास्ते जाने वाले वाहन इन दिनों जंघई -मछलीशहर के रास्ते जा रहे है। शादी विवाह का मौका होने पर देर शाम वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। जंघई रेलवे फाटक बंद होने के कारण वाहनों का लंबी कतार भी लग जा रही है। इस दौरान बभनियांव तिराहे से लेकर दुर्गागंज तिराहे तक रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। रेलवे रूट पर ट्रेनों का दबाब काफी होने के कारण शाम को रेलवे फाटक भी अधिक समय तक बंद रहता है। फाटक खुलता है लेकिन गाड़ियां निकल नहीं पाती तब फिर फाटक बंद हो जाता है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने से लोगों का समय बर्बादहो जाता है। ऐसी ही दशा में शनिवार रात पिकअप सवार फाटक का बूम तोड़ते हुए निकल गया था।लोगों का कहना है की फाटक बंद होने से व रीास्ता सकरा होने से जाम लग रहा है। जिससे जंघई स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगो की ट्रेन भी छुट जा रही है। जबकी जंघई पुलिस द्वारा जाम से निपटने मे कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेता आकाश दुबे, भाकीयू अध्यक्ष राजनाथ यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विपुल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी का कहना है की जंघई फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की आवश्यकता है। ओवर ब्रिज बनने से जाम से निजात मिल सकेगी। वैसे जाम से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed