{"_id":"5af0a2b34f1c1b6d098b8656","slug":"152571972918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं ड्राप्सी रोग का शिकार तो नहीं हुआ अशोक मिश्र का परिवार..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं ड्राप्सी रोग का शिकार तो नहीं हुआ अशोक मिश्र का परिवार..
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। बीएचयू में भर्ती जफराबाद थाना क्षेत्र के कर्महीं गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों की बीमारी की असली वजह तो अभी तक पता नहीं चल सकी है। बीएचयू के डाक्टरों ने परिवार के सदस्यों को ड्राप्सी रोग होने की आशंका जताई है लेकिन इसकी पुष्टि तभी हो सकती है जब कल जांच रिपोर्ट मिलेगी।
कर्मही गांव निवासी अशोक मिश्र का परिवार मुंबई में रहता था। वहां कुछ दिन पहले उनकी पत्नी उर्मिला की मौत हो गई। उसके परिवार के सदस्य गांव आ गए। घर आने के दो दिन बाद ही अशोक की बहू कविता की तबीयत खराब हो गई। कविता को भी अपनी सास की तरह पहले शरीर में सूजन के साथ सांस फूलने लगी और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसके बाद अशोक के दोनों पुत्रों नीरज कुमार मिश्र (30) ,धीरज कुमार मिश्र (26), स्वाती मिश्र (04) और खुद अशोक कुमार मिश्र (50) बीमार हो गए। सबकी बीमारी के लक्ष्ण एक जैसा ही है। सूचना पर धर्मापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डा. डीके गिरी के साथ गांव में पहुंची। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर बीमारी को नहीं समझ सके तो बीएचयू रेफर कर दिया। अशोक कुमार के पुत्र पंकज ने बताया कि एक जांच रिपोर्ट मिली है। कुछ और जांच रिपोर्ट अभी मंगलवार तक मिलेगी। डाक्टरों को आशंका है कि परिवार के सभी सदस्य ड्राप्सी रोग से पडित हैं। धर्मापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. डीके गिरी ने बताया कि ड्राप्सी अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थ के शरीर में लगातार जाने से होता है। शरीर की कोशिकाओं में पानी बनने लगता है जिसकी वजह से तेज बुखार, शरीर मे सूजन तथा सांस फूलने की समस्या रोगी को होने लगती है। अगर तत्काल समय पर उचित इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है। फिलहाल अब परिवार के लोगो को मंगलवार को बीएचयू से आने वाली जांच रिपेार्ट का इंतजार है।