{"_id":"5aef4d904f1c1b54098b863d","slug":"152563239816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर गेट लगने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर गेट लगने से ग्रामीणों में रोष
Updated Mon, 07 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। मुफ्तिगंज ब्लाक के मुरारा गांव के मुख्य खड़ंजा मार्ग पर गेट लगने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को एसडीएम को पत्र देकर गेट हटवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मुरारा गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह और दुर्गा प्रसाद सिंह ने गांव के मुख्य खडंजा मार्ग के बीचो बीच लोहे का गेट लगा दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण दूसरे मार्ग से होकर आवागमन कर रहे हैं। लेकिन उनको अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। हालत यह है कि इस दौरान दुल्हा, दुल्हन व बाराती आदि आने वाले लोगों को पैदल ही गांव में आना पड़ रहा है। गांव के अंदर चार पहिया वाहन नहीं आ पा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी केराकत को प्रार्थना पत्र देकर किया।जिसमें गट को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है। पत्रक देने वालों में पूर्व प्रधान बांके बिहारी सिंह, सुबाष सरोज, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम नयन विश्वकर्मा, मुरलीधर सिंह, राम सम्हार यादव व शिव शंकर सिंह आदि रहे।