{"_id":"5aef4d7f4f1c1b340a8b84b3","slug":"152563238114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के प्रति समर्पित रहे एकलब्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के प्रति समर्पित रहे एकलब्य
Updated Mon, 07 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। व्यंग्य तरंग पत्रिका के प्रधान संपादक कृष्णकांत एकलव्य की पुण्यतिथि शनिवार को रुहट्टा स्थित किड्स स्कूल में मनाई गई। साहित्यकारों ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर व्यंग्य तरंग पत्रिका के मई अंक का लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता संत योगी देवनाथ ने की। सांसद रामचरित्र निषाद, अशोक सिंह, ओम प्रकाश सिंह , इंद्र भान सिंह इंदु एवं मुनेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। होरीलाल अशांत, उमेश श्रीवास्तव एवं समाजसेवी अशोक सिंह को शिखर सम्मान दिया गया। डा. सुरेश, लालजी यादव , झगडू भैया , रंजना राय , अखिलेश दिवेदी , होरीलाल, डा. पीसी विश्वकर्मा, आरएन सिंह, सभाजीत, राजेश पांडेय, ओपी खरे, गिरीश कुमार गिरी, अंसार जौनपुरी ने कविताएं सुनाईं। संचालन राम किशोर तिवारी नेकिया। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, इंद्रसेन मुन्ना , राकेश श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।