{"_id":"5aef4d764f1c1b85028b866d","slug":"15256323737-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंड ओवर हुए बीत गया एक माह छह दिन,नहीं चालू हुआ अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंड ओवर हुए बीत गया एक माह छह दिन,नहीं चालू हुआ अस्पताल
Updated Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में नया प्रसूूति एवं बाल चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है। सौ बिस्तर वाले इस अस्पताल को कार्यदायी संस्था ने 17 दिन पहले ही हैंडओवर कर दिया है। इसका संचालन एक कंपनी के जरिए कराया जाना है लेकिन अभी कंपनी ने काम नहीं शुरू किया।
जिला महिला चिकित्सालय प्रसूति एवं बाल रोगों के उपचार के नौ करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से सौ बिस्तर का नया अस्पताल बनाया गया है। इसका संचालन हिंदुस्तान लेटेस्ट फेमिली प्लानिंग ट्रस्ट को करना है। अस्पताल का निर्माण पूरा होने के बाद 20 अप्रैल को कार्यदायी संस्था ने महिला अस्पताल की सीएमएस को अस्पताल सौंप दिया। अस्पताल प्रशासन ने ट्रस्ट को संचालन शुरू करने के लिए पत्र लिख दिया है। मगर अभी ट्रस्ट ने काम नहीं संभाला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि ट्रस्ट को पत्र भेजा गया है। उसे चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती करनी है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी जुटानी हैं। इसमें समय लगेगा। अस्पताल का संचालन भले ही निजी हाथों में हो लेकिन मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। स्त्री एवं नवजात शिशु रोग के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था यहां उपलब्ध कराई जाएगी।