{"_id":"5aee00a44f1c1b330a8b86c8","slug":"15255471704-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति ठप होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति ठप होने पर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 06 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के मुस्तफाबाद फीडर पर दो दिनों से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों ने उपकेन्द्र मछलीशहर का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीओ के काफ़ी समझाने के बाद लोग शांत हुए।
गांव में शुक्रवार से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे कई गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। लोगों को मोबाइल चार्ज के लिए भी बिजली नहीं मिल पा रही है। विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रात्रि में विधुत उपकेन्द्र मछलीशहर का घेराव किया। सन्तोष कुमार तिवारी ने कहा कि जेई न तो कभी क्षेत्र में दिखाई देते है और न ही कभी क्षेत्र की समस्या को जानने की कोशिश करते हैं। सरकारी लाइनमैन कभी दिखाई देता है न ही किसी को पता है।मुस्तफाबाद फीडर पर बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर तार लटक रहे हैं। आए दिन लोग करंट की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार होते हैं। फसलें भी आग के हवाले हो जाती हैं। जर्जर विद्युत लाइनों पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीण लगातार विभागीय अधिकारियों से शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा है। इस संबंध में जेई मछलीशहर विकास यादव का कहना है कि लाइनमैन भेजकर आपूूर्ति बहाल करा दी जाएगी।