{"_id":"5ae765774f1c1b05418b7565","slug":"15251142293-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर दुष्कर्म में प्राथमिकी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोंक पर दुष्कर्म में प्राथमिकी का आदेश
Updated Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष जलालपुर को दिया।
विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि करिया नामक युवक उसे गलत निगाह से देखता है। उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह बच्चों व सास ससुर के साथ रहती है। एक जनवरी 2018 को घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात 12 बजे करिया व एक अन्य व्यक्ति घर में घुस आए। दूसरे व्यक्ति ने बच्चे पर चाकू लगा कर कहा कि शोर की तो बच्चे को जान से मारकर खत्म कर देंगे। करिया ने दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्चा जाग गया और रोने लगा। सास-ससुर के उठने पर आरोपी भाग गए। थाना व एसपी को प्रार्थना पत्र के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन