{"_id":"5ae4c0914f1c1b66098b7085","slug":"152494094517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ व हरित प्रदेश बनाने का कार्य कर रही सरकार- उपेंद्र तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ व हरित प्रदेश बनाने का कार्य कर रही सरकार- उपेंद्र तिवारी
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला । हमारी सरकार स्वच्छ व हरित उत्तर प्रदेश के लिए कार्य कर रही है। हमारा पौधरोपण अभियान इसी लक्ष्य को समर्पित है। उक्त बातें वन पर्यावरण जंतु उद्यान व सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को बदलासपुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के अरसिया बाजार स्थित पैतृक आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करते समय प्रेस प्रतिनिधियों से बात चीत करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास धरती को हरा-भरा करने में है। पिछली सरकारों की तरह हम गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए पौधरोपण नहीं कर रहे हैं। आरक्षण के सवाल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा पिछले पांच दशकों में आरक्षण चल रहा है। लेकिन जो इसके वास्तविक हकदार थे। आज भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार पिछड़ों और दलितों में जो इसके वास्तविक हकदार हैं। उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाने का प्रयास कर रही है। कुशीनगर रेल हादसे की घटना अत्यंत दुखद है। मानव रहित रेल फाटक खत्म करने का सरकार पूरा प्रयास कर रही है। किंतु इसमें समय लगेगा। जनजागरूकता भी ऐसी घटनाओं को रोक सकती है। जहां तक सवाल स्कूलों में चलने वाले वाहनों का है। उनके खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। इस मौके पर सुनील मिश्रा, राकेश वर्मा, विपिन तिवारी, टुनटुन मिश्रा व बबलू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।