फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after 15 days, Sahil's body wasn't found, cremation done by making an effigy

Jaunpur News: 15 दिन बाद भी नहीं मिला साहिल का शव, पुतला बनाकर की गई अंत्येष्टि

Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 days, Sahil's body wasn't found, cremation done by making an effigy
साहिल सिंह, फाइल फोटो - फोटो : ramban news
महराजगंज। अपहरण के बाद हत्या किए जाने के आरोप के 15 दिन बाद भी साहिल सिंह का शव बरामद नहीं हो सका है। बेटे का अंतिम दर्शन नहीं कर पाने से व्यथित परिजनों ने रविवार को पुतले का दाह संस्कार कर अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की गई। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी रही। मां सपना उर्फ बबीता सिंह का रो-रोकर बेहाल हैं। विझवट गांव निवासी साहिल सिंह पुत्र उमेश सिंह अपनी मां सपना उर्फ बबीता सिंह के साथ वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्मी घमहापुर गांव स्थित ननिहाल में रहता था। मां के अनुसार, कक्षा नौ तक पढ़ाई करने के बाद साहिल एक निजी फाइनेंस कंपनी की गाड़ी चलाता था। वह सितंबर में मां के साथ मुंबई गया था। वहां से 23 सितंबर को अकेले लौटकर ननिहाल में अपने मामा अरुण सिंह के साथ रहने लगा था। दस अक्तूबर की सुबह पड़ोसी गांव सगुनहां के कुछ युवकों ने फोन कर साहिल को मार्कंडेय महादेव मंदिर चलने के लिए कहा। उसके मना करने के बावजूद चार युवक ननिहाल पहुंचे और उसे गाड़ी से अपने साथ ले गए। इसके बाद साहिल घर नहीं लौटा। 11 अक्तूबर को मामा अरुण सिंह और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। मार्कंडेय महादेव मंदिर के पास गंगा नदी के किनारे घटनास्थल के पास उसकी चप्पल और टीशर्ट मिली। परिजनों का आरोप है कि चारों युवक भी घर से भाग गए थे। साहिल की मां मुंबई से वापस लौटीं तो फूलपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साहिल के बड़े पिता दिनेश सिंह के अनुसार, ग्रामीणों के बयान, घटनाक्रम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सपना सिंह की तहरीर पर 16 अक्टूबर को फूलपुर पुलिस ने सगुनहां निवासी नीरज तिवारी, भोलू सिंह, संदीप कुमार और बिरजू कुम्हार के खिलाफ अपहरण और हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed