{"_id":"6ade5eb6ca6f2585d40d127d","slug":"gods-grace-remains-on-those-who-stay-content-in-every-situation-rajinikanth-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165734-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिस्थिति में संतुष्ट रहने वाले पर बनी रहती है भगवान की कृपा : रजनीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिस्थिति में संतुष्ट रहने वाले पर बनी रहती है भगवान की कृपा : रजनीकांत
श्रीमद भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ की आरती उतारते आयोजक।
- फोटो : doda news
Link Copied
जौनपुर। विवाह मैरेज लॉन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास पं. रजनीकांत द्विवेदी ने कौरव-पांडव युद्ध और अश्वत्थामा सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हर परिस्थिति में दयालुता और संतोष का भाव बनाए रखता है, उस पर भगवान नारायण की कृपा बनी रहती है। कलियुग में लोग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के पीछे परेशान हैं, जबकि परमात्मा की कथा का श्रवण करने के लिए सत्संग और सद्विचार आवश्यक हैं।
विज्ञापन
कथाव्यास ने बताया कि कौरव-पांडव युद्ध के बाद दुर्योधन मृत्युशैया पर था। उसकी पीड़ा देखकर बचपन के मित्र अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने का संकल्प लिया। इसमें असफल होने पर उसने पांडवों के पांच पुत्रों की हत्या कर उनके सिर दुर्योधन के सामने रख दिए। इससे दुर्योधन भी विचलित हो उठा। अंततः उसने प्राण त्याग दिए। उन्होंने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी से अश्वत्थामा के दंड के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे जीवित छोड़ने की बात कही। इसके बाद श्रीकृष्ण ने उसके माथे से मणि निकाल ली। कथा की मुख्य यजमान विमला सेठ हैं। कथा प्रारंभ होने से पहले विवेक सेठ और विनीत सेठ ने व्यासपीठ की आरती की। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, अमित त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, लोलारक दुबे, विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ, शीतला धाम के महंत विनय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।