{"_id":"5adcd88c4f1c1b3c0a8b60cb","slug":"15244227986-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिव सिटीजन फेमवर्क सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिव सिटीजन फेमवर्क सम्पन्न
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा शनिवार की देर शाम नगर के नखास मोहल्ला में एक्टिव सिटीजन फेमवर्क का आयोजन किया गया। जोन ट्रेनर विशाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ बदलाव के कारण गिरते मानवीय मूल्यों को पुन: स्थापित करने के लिए जेसीआई इंडिया द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एक्टिव सिटीजन फेमवर्क बनाया गया है। जिसका उद्देश्य संस्था के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को पुन: अपने स्वभाव में स्थापित करना है। अधिकार व कर्तव्य दोनों का बोध लोगों को कराना है। नैतिक कर्तव्यों का पालन करना सर्वोपरि होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपस में सहयोग की भावना परिवार, मित्रगण व समाज में सदैव होना चाहिए। इसी सोच के साथ चलकर हम अपने परिवार और समाज को बेहतर बना सकते हैं। संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि जेसीआई अपने सदस्यों के व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक रहते हुए अपने प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करती है। जो आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम के पूर्व शुभम गुप्ता ने आस्था पाठ किया और संस्थाध्यक्ष मधुसूदन ने सभी का स्वागत किया। आभार सचिव कार्तिक सेठी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, राजेश अग्रहरि, विष्णु सहाय एडवोकेट, रसाल बरनवाल, श्यामजी सेठ, राजेंद्र सेठ, डा. एके यादव, अमित पाण्डेय, अभिषेक बैंकर, चेयरपर्सन रेनू बैंकर, सीमा सहाय, एकता गुप्ता, अभिताष गुप्ता, अजय गुप्ता, रिचा गुप्ता सहित अनेकों लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।