{"_id":"5adcd87b4f1c1b6d098b5e1a","slug":"152442278116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने बच्चों से पूछा फल और दुध मिलता कि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने बच्चों से पूछा फल और दुध मिलता कि नहीं
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चौपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार की रात एतमादपुर में चौपाल लगाई। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। शौचालयों के निर्माण सुस्त रफ्तारी पर उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को काम तेजी लाने और खुले में शौच रोकने के लिए जागरूकता पर जोर देने को कहा।
ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर तारों की शिकायत की तो अवर अभियंता ने बताया कि स्टोर में तार की कमी है। राज्यमंत्री ने लोगों से एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने की अपील की। कहा कि ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत चयनित 46 गांवों में 50 रुपये में एलईडी दी जा रही है। अनीता ने आरोप लगाया कि उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल सूची में नाम नहीं होने की बात कहकर उससे रसोई गैस कनेक्शन वापस ले लिया। इस पर राज्यमंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि इस गांव के अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर पात्रों का नाम दर्ज किया जाना चाहिए। जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया। मंत्री ने बच्चों से बुलाकर पूछा कि फल और दूध दिया जाता है कि नही जिस पर बच्चों ने कहा की कुछ नहीं मिलता। उन्होंने सहायक शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण करने एवं कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रधान शोभा देवी, अजय सिंह, रामसूरत बिंद, महेन्द्र सिंह, नंदलाल राजभर, अच्छेलाल बिन्द, डीडीओ दयाराम, एसडीएम जय नारायण सचान, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकर सिंह, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।