{"_id":"5adcd8694f1c1b84098b60d1","slug":"152442276313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकलन केंद्र से उतर पुस्तिकाएं मंगाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकलन केंद्र से उतर पुस्तिकाएं मंगाने का निर्देश
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों पर बनाएं गए संकलन केंद्रों से कापियों को विश्वविद्यालय परिसर में मंगाने का निर्देश दिया है। आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और इलाहाबाद के एक संकलन केंद्र पर रखी कापियों को मूल्यांकन केंद्र को निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने दिया है। परिसर स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर होम साइंस, समाज शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, सैन्य विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित की योजना बनाई है। इस नाते भी संकलन केंद्रों से समय-समय पर कापियों को विश्वविद्यालय परिसर में मंगवाने का निर्देश दिया गया है। होम साइंस की उत्तर पुस्तिकाएं अधिक होने के कारण परीक्षकों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। होम साइंस के परीक्षक कम होने के कारण पिछले वर्ष मूल्यांकन समय नहीं हो पाया था। इस साल इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कार्य तेज गति से चल रहा है। समय से मूल्यांकन कर खत्म कर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।